दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट आज बहुचर्चित IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अहम फैसला सुनाने जा रही है। इस केस में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव , पूर्व मुख्यमंत्री रबरी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री Tejashwi Yadav समेत कई आरोपियों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। अदालत के फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच भी हलचल तेज है।

[@portabletext/react] Unknown block type "image", specify a component for it in the `components.types` prop

इस मामले की पिछली सुनवाई 6 मई को हुई थी, जहां अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब माना जा रहा है कि आज कोर्ट इस बहुचर्चित मामले में बड़ा निर्णय सुना सकती है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल चार्जशीट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया का रास्ता भी साफ हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक, लालू परिवार ने निचली अदालत के अक्टूबर 2025 के उस आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय किए गए थे। परिवार की ओर से अदालत में दलील दी गई कि यह मामला राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है और जांच एजेंसियों ने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया है।

वहीं, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अदालत में इस याचिका का कड़ा विरोध किया। एजेंसी का कहना है कि जांच के दौरान कई अहम दस्तावेज और साक्ष्य मिले हैं, जो आरोपों को मजबूत करते हैं। CBI के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं और आर्थिक लाभ से जुड़े ऐसे प्रमाण सामने आए हैं, जिनसे आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होती है।

अब सबकी नजरें राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं, क्योंकि इस निर्णय का असर बिहा