रांची, 7 अगस्त 2026।
झारखंड में JPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच शुक्रवार शाम अहम वार्ता होने जा रही है। यह बैठक रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में आयोजित की जाएगी, जहां छात्रों की मांगों और JPSC से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
सरकार और छात्रों के बीच शाम 7 बजे बैठक
जानकारी के मुताबिक, सरकार और अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच शाम 7 बजे बातचीत शुरू होगी। बैठक में सरकार की ओर से कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे, जबकि छात्रों की ओर से 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अपनी बात रखेगा।
सरकार की ओर से ये मंत्री रहेंगे मौजूद
वार्ता में सरकार की तरफ से शामिल होने वाले प्रमुख प्रतिनिधियों में—
मंत्री दीपिका पांडे सिंह
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू
मंत्री चमरा लिंडा
मंत्री संजय यादव
अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह शामिल रहेंगे।
छात्रों ने जारी की 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सूची
आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने सरकार से बातचीत के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल की अंतिम सूची जारी कर दी है। छात्रों का कहना है कि सभी की सहमति से प्रतिनिधियों का चयन किया गया है, ताकि उनकी मांगों को मजबूती से सरकार के सामने रखा जा सके।
छात्र प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं— रवीन्द्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर ,अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार व अंकित कुमार
बैठक के बाद तय होगी आंदोलन की अगली रणनीति
JPSC अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं और बातचीत के जरिए समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। अब सभी की नजर इस बैठक पर टिकी है कि सरकार और छात्रों के बीच सहमति बनती है या आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।




