रांची, 12 अगस्त 2026 : झारखंड के शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए पानी कनेक्शन को लेकर एक अहम खबर है। आने वाले दिनों में नया Water Connection लेना महंगा हो सकता है। राज्य के 30 नगर निकायों ने पिछले तीन वर्षों में वाटर कनेक्शन और जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़ी समीक्षा रिपोर्ट नगर विकास एवं आवास विभाग को सौंप दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग अब उपलब्ध आंकड़ों और नगर निकायों की जरूरतों का विस्तृत अध्ययन कर रहा है। इसके आधार पर वाटर कनेक्शन शुल्क में संशोधन की संभावना पर विचार किया जा रहा है। हालांकि फिलहाल नई दरें तय नहीं की गई हैं। मगर इतना तो तय है कि झारखंड में अब पानी कनेक्शन लेना महंगा हो सकता है।

30 नगर निकायों ने सौंपी समीक्षा रिपोर्ट

नगर विकास विभाग के स्तर पर राज्य के शहरी क्षेत्रों में पानी कनेक्शन और जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। इसके तहत 30 नगर निकायों ने अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। इन रिपोर्टों में पिछले तीन वर्षों के दौरान नए वाटर कनेक्शन, जलापूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन नेटवर्क और उससे जुड़े खर्च का ब्योरा शामिल है। अब विभाग इन आंकड़ों का अध्ययन कर यह तय करने की प्रक्रिया में है कि मौजूदा शुल्क में बदलाव की जरूरत है या नहीं।

क्यों बढ़ाया जा सकता है Water Connection का शुल्क ?

नगर निकायों का कहना है कि मौजूदा जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए अतिरिक्त राजस्व की जरूरत है। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। पाइपलाइन नेटवर्क के रखरखाव का बढ़ता खर्च, जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन पर बढ़ता खर्च, पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर की मरम्मत, नए इलाकों में पाइपलाइन बिछाने की जरूरत, जलापूर्ति नेटवर्क का विस्तार, नियमित और बेहतर पानी उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त संसाधन इन्हीं जरूरतों को देखते हुए वाटर कनेक्शन शुल्क की समीक्षा की जा रही है।

नई दरें कितनी बढ़ेंगी ? अभी कोई फैसला नहीं

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर शुल्क बढ़ता है तो नया Water Connection लेने के लिए लोगों को कितने रुपये ज्यादा देने होंगे ? फिलहाल विभाग की ओर से नई दरों या बढ़ोतरी के प्रतिशत को लेकर कोई अंतिम जानकारी नहीं दी गई है। पहले नगर निकायों से मिले आंकड़ों का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा और उसके बाद राज्य स्तर पर अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसलिए अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि वाटर कनेक्शन शुल्क में कितनी बढ़ोतरी होगी।

49 नगर निकायों में लागू हो सकती हैं नई दरें

विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अगर शुल्क संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो नई दरें राज्य के सभी 49 नगर निकायों में लागू की जा सकती हैं। ऐसा होने पर शहरी क्षेत्रों में नया पानी कनेक्शन लेने वाले लोगों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। हालांकि, नई दरों को लेकर अंतिम फैसला समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने और राज्य स्तर पर प्रस्ताव तैयार होने के बाद ही लिया जाएगा।

आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

अगर वाटर कनेक्शन शुल्क बढ़ाने का फैसला होता है तो इसका असर खास तौर पर उन लोगों पर पड़ेगा जो अपने घर या संपत्ति में पहली बार नया पानी कनेक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, नगर निकायों का तर्क है कि जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने, पाइपलाइन नेटवर्क के रखरखाव और नए क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन जरूरी हैं।

अभी इंतजार करना होगा अंतिम फैसले का

फिलहाल वाटर कनेक्शन की नई दरें लागू नहीं हुई हैं। नगर विकास विभाग रिपोर्ट और आंकड़ों की समीक्षा कर रहा है। इसके बाद शुल्क संशोधन का अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। यानी फिलहाल झारखंड के शहरी इलाकों में नया पानी कनेक्शन लेने वालों को नई दरों के आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा।