रांची, 2 अक्टूबर 2026 : दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारी सीजन शुरू होने के पहले ही झारखंड सरकार ने राज्य की लाखों महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुर्गा पूजा से पहले प्रदेश की महिलाओं के खातों में 2500 रुपये की राशि ट्रांसफर की है। इस तरह राज्य में मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये की मासिक सम्मान राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।JMMSY के पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये की मासिक सम्मान राशि भेज दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोडरमा जिले में सितंबर महीने की राशि लाभुक महिलाओं के खातों में भेजी गई है। इसके साथ ही अन्य जिलों में लाभुकों की सूची के सत्यापन की प्रक्रिया चलने की बात कही गई है। सत्यापन पूरा होने के बाद संबंधित लाभुकों के बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए राशि भेजी जानी है।
कोडरमा में सितंबर की किस्त भेजे जाने की जानकारी
विभागीय स्तर से मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा जिले में सितंबर की राशि लाभुक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई है। इससे पहले अगस्त की किस्त रक्षाबंधन पर जारी किए जाने की जानकारी सामने आई थी। वहीं दूसरे जिलों में लाभुकों के रिकॉर्ड और सूची का क्रॉस-चेक किया जा रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद अन्य जिलों में भी भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए लाभुक महिलाएं अपने बैंक खाते और योजना से जुड़े आधिकारिक रिकॉर्ड से भुगतान की स्थिति जांचें।
18 से 50 वर्ष की महिलाओं को मिलता है लाभ
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। लाभार्थियों की सूची में समय-समय पर सत्यापन और अपडेट की प्रक्रिया की जाती है। पात्रता में बदलाव होने पर लाभार्थी का नाम योजना से हटाया या संबंधित दूसरी सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ा जा सकता है।
खाते में पैसे नहीं आए तो क्या करें?
अगर पात्र महिला के बैंक खाते में 2500 रुपये की राशि नहीं पहुंची है, तो सबसे पहले बैंक खाते की स्थिति जांचनी चाहिए। खास तौर पर इन चीजों की जांच करें:
- बैंक खाते में Aadhaar Seeding की स्थिति।
- DBT Enabled है या नहीं।
- बैंक खाते की KYC अपडेट है या नहीं।
- योजना में दर्ज बैंक खाता सही है या नहीं।
- Aadhaar और बैंक खाते की जानकारी में कोई mismatch तो नहीं है।
तकनीकी समस्या होने पर लाभुक अपने बैंक की शाखा, नजदीकी CSC Center या संबंधित सरकारी कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।
Payment Status कैसे चेक करें ?
मंईयां सम्मान योजना की राशि खाते में आई है या नहीं, यह जानने के लिए सबसे आसान तरीका बैंक खाते का स्टेटमेंट या SMS अलर्ट चेक करना है। अगर खाते में DBT के जरिए राशि आई है, तो बैंक स्टेटमेंट में इसका रिकॉर्ड दिखाई दे सकता है। जरूरत पड़ने पर बैंक शाखा या CSC के माध्यम से भी भुगतान की स्थिति की जानकारी ली जा सकती है।




