रांची, 30 सितंबर 2026 : झारखंड में 25 हजार शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से छूट मिलने की बड़ी आस जग गई है। ज्ञात हो कि प्रदेश में करीब 25 हजार शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने की मांग को लेकर राज्य सरकार की ओर से पहल का आश्वासन दिया गया है। यह मांग उन शिक्षकों के लिए है, जिनकी नियुक्ति शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) 2009 लागू होने से पहले हुई थी और जो वर्तमान में सेवा में कार्यरत हैं। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद और कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल ने आरटीई लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने की मांग रखी।