दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारी सीजन शुरू होने के पहले ही झारखंड सरकार ने राज्य की लाखों महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुर्गा पूजा से पहले प्रदेश की महिलाओं के खातों में 2500 रुपये की राशि ट्रांसफर की है। इस तरह राज्य में मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये की मासिक सम्मान राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।JMMSY के पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये की मासिक सम्मान राशि भेज दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोडरमा जिले में सितंबर महीने की राशि लाभुक महिलाओं के खातों में भेजी गई है। इसके साथ ही अन्य जिलों में लाभुकों की सूची के सत्यापन की प्रक्रिया चलने की बात कही गई है। सत्यापन पूरा होने के बाद संबंधित लाभुकों के बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए राशि भेजी जानी है।