Railway News ; नई दिल्ली: ट्रेन में वेटिंग टिकट लेकर सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे जल्द ऐसी व्यवस्था शुरू करने जा रहा है, जिससे चलती ट्रेन में खाली पड़ी सीटों की जानकारी सीधे ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इसके बाद यात्री यात्रा के दौरान भी कंफर्म बर्थ बुक कर सकेंगे।
अभी तक ट्रेन खुलने के बाद खाली सीटों की जानकारी केवल टीटीई के पास होती है। कई बार सीटें खाली रहने के बावजूद यात्रियों को समय पर इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह स्थिति बदल सकती है।
रेलवे टीटीई के हैंड हेल्ड टर्मिनल (HHT) सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है। अपग्रेड के बाद ट्रेन में उपलब्ध खाली सीटों की जानकारी सीधे रेलवे के सिस्टम से जुड़ जाएगी। इससे खाली बर्थ की स्थिति रियल टाइम में अपडेट होती रहेगी और यात्रियों को भी इसकी जानकारी मिल सकेगी।
कैसे काम करेगी नयी व्यवस्था ?
इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा RAC और वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को होगा। अब उन्हें सीट मिलने के लिए सिर्फ किस्मत या टीटीई के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। अगर ट्रेन में कोई सीट खाली होगी तो उसकी जानकारी ऑनलाइन दिखाई दे सकती है और उसे बुक भी किया जा सकेगा।
रेलवे का मानना है कि इस कदम से खाली सीटों का बेहतर उपयोग होगा और यात्रियों को भी अधिक सुविधा मिलेगी। साथ ही सीट आवंटन प्रक्रिया पहले से ज्यादा पारदर्शी बन सकेगी।
हालांकि यह सुविधा पूरी तरह कब से लागू होगी, इसे लेकर रेलवे की ओर से अंतिम तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सिस्टम अपग्रेड का काम पूरा होते ही यात्रियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो सकता है।
रेलवे की यह नई पहल उन लाखों यात्रियों के लिए राहत लेकर आ सकती है, जो हर दिन वेटिंग टिकट के साथ सफर करने को मजबूर होते हैं।
RAC का झंझट होगा कम ? अब सफर के बीच भी बुक होगी सीट ; रेलवे ला रहा है यात्रियों के लिए नई सुविधा
भारतीय रेलवे नई व्यवस्था लाने जा रहा है, जिससे चलती ट्रेन में खाली सीटें ऑनलाइन दिखाई देंगी। वेटिंग और RAC यात्रियों को सफर के दौरान भी कंफर्म बर्थ मिलने का मौका मिलेगा।

और पढ़ें

India
Kainchi Dham Foundation Day 2026: कैंची धाम स्थापना दिवस पर भक्तों की भारी भीड़, बाबा नीम करोली के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

India
CTET 2026: आवेदन में गलती की है तो तुरंत हो जाएं सावधान, 18 जून तक मिलेगा सुधार का मौका

Lifestyle
स्क्रीन टाइम छीन रहा है आंखों की नमी! रिसर्च में खुलासा, Digital Eye Strain से बचने के लिए अपनाएं ये 6 उपाय

Education