नई दिल्ली, 24 सितंबर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तेजी से बढ़ती क्षमता ने अब वैश्विक सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में OpenAI और Anthropic से जुड़े AI विशेषज्ञों ने इस तकनीक के संभावित खतरों और इसके सुरक्षित विकास पर चर्चा की। संयुक्त राष्ट्र ने भी AI के ऐसे सिस्टम को लेकर चिंता जताई है जो भविष्य में इंसानी नियंत्रण से बाहर जा सकते हैं।