नई दिल्ली, 20 सितंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के करियर में कई यादगार मुकाबले रहे हैं, लेकिन साल 2013 का एक मैच उनके लिए बेहद मुश्किल दौर लेकर आया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में खेले गए वनडे मुकाबले में इशांत के एक ओवर में जेम्स फॉकनर ने 30 रन बना दिए थे। इस घटना का असर इशांत पर इतना गहरा पड़ा कि वह करीब 15 दिनों तक मानसिक रूप से परेशान रहे।
इशांत शर्मा का वो ओवर, जिसने तोड़ दिया था दिल, 30 रन पड़ने के बाद 15 दिन तक रहे परेशान
2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ओवर में 30 रन लुटाने के बाद इशांत शर्मा मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए थे। उन्होंने बताया कि वह करीब 15 दिनों तक इस घटना से उबर नहीं पाए।




