पटना, 17 सितंबर। छत का पंखा घर के उन हिस्सों में शामिल है, जिस पर लगातार इस्तेमाल के कारण धूल की मोटी परत जम सकती है। पंखा साफ करते समय सबसे बड़ी परेशानी यही होती है कि ब्लेड पर जमा धूल नीचे फर्श, बेड और फर्नीचर पर गिर जाती है। इससे एक छोटी सफाई के बाद पूरे कमरे को दोबारा साफ करना पड़ता है। हालांकि, कुछ आसान घरेलू तरीकों से पंखे को बिना खोले उसकी जगह पर ही साफ किया जा सकता है।