नई दिल्ली, 18 सितंबर। कपड़ों पर तेल, चाय या कॉफी गिरने से अक्सर पसंदीदा ड्रेस खराब होने का डर रहता है। लेकिन दाग लगते ही सही तरीके से सफाई शुरू कर दी जाए तो उसे हटाना आसान हो सकता है। American Cleaning Institute के अनुसार, दाग का जितनी जल्दी उपचार किया जाए, उसे हटाने की संभावना उतनी बेहतर रहती है।