पटना, 15 सितंबर। अगर आप Instagram, TikTok या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं, तो आपने Gen Z की बातचीत में Delulu, Rizz, Aura, Slay, No Cap और Cooked जैसे शब्द जरूर देखे होंगे। पहली नजर में ये शब्द अजीब लग सकते हैं, लेकिन अब ये ऑनलाइन बातचीत का आम हिस्सा बन चुके हैं। इनका इस्तेमाल तारीफ, मजाक, गुस्सा और किसी की स्थिति बताने के लिए किया जाता है।