रांची, 24 सितंबर। झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद जमशेदपुर से रांची लाया गया है। गुरुवार तड़के जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के पास हुए सड़क हादसे में तृषा समेत चार लोगों की मौत हुई थी। हादसा करीब सुबह 3 बजे हुआ था। पुलिस के अनुसार कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई थी।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का शव रांची लाया गया, हादसे में 4 की मौत
जमशेदपुर के सोनारी इलाके में सड़क हादसे में झारखंड मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार युवाओं की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद तृषा का शव रांची लाया गया।




