नई दिल्ली | 31 जुलाई 2026
संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पुजारी के वेश में नजर आए, जबकि कांग्रेस सांसद ने उनके सामने रखे दान पात्र में सांकेतिक रूप से पैसे डाले। इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।




