पटना, 12 सितंबर। त्योहार, शादी या किसी खास मौके पर नए कपड़े पहनना लगभग हर किसी को पसंद होता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में नए वस्त्र खरीदने और पहली बार पहनने को लेकर भी कुछ मान्यताएं बताई गई हैं। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को नए कपड़े खरीदना और पहनना शुभ माना जाता है, जबकि कुछ दिनों में इससे बचने की सलाह दी जाती है।