नई दिल्ली, 18 सितंबर। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन राधा रानी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल राधा अष्टमी को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि 18 सितंबर दोपहर 1 बजे शुरू होकर 19 सितंबर दोपहर 3:26 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर पर्व 19 सितंबर को मनाया जाएगा।