पटना, 12 सितंबर। घर की बालकनी, खिड़की या आंगन में चिड़िया का घोंसला बनाना आम बात है। सुबह उनकी चहचहाहट घर के माहौल को खुशनुमा भी बना देती है। हालांकि, वास्तु शास्त्र में अलग-अलग पक्षियों के घर के आसपास आने और घोंसला बनाने को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। कुछ पक्षियों को सुख-समृद्धि और सकारात्मकता से जोड़ा जाता है, जबकि कुछ को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।