पटना, 21 अगस्त 2026 : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सुपरस्टार रितेश पांडेय और अभिनेत्री आस्था सिंह की जोड़ी इन दिनों सुर्खियों में है। इन दोनों का नया भोजपुरी गाना ‘साड़ी के पलट राजा’ रिलीज हो गया है और रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह गाना जी म्यूजिक भोजपुरी के बैनर से रिलीज किया गया है। गाने में रितेश पांडेय और आस्था सिंह की शानदार ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसे भोजपुरी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

रितेश पांडेय और शिवानी सिंह ने दी आवाज

‘साड़ी के पलट राजा’ को रितेश पांडेय और लोकप्रिय भोजपुरी गायिका शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने का संगीत श्याम सुंदर ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल सोनू संगम ने लिखे हैं। गाने को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि ‘साड़ी के पलट राजा’ उनके लिए खास गीत है। उन्होंने आस्था सिंह के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया और कहा कि पूरी टीम ने गाने को बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है। रितेश पांडेय ने उम्मीद जताई कि भोजपुरी संगीत प्रेमियों और उनके प्रशंसकों को यह गाना पसंद आएगा और उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।

शानदार विजुअल्स के साथ पेश किया गया गाना

‘साड़ी के पलट राजा’ के वीडियो को कृष्णा अमृत फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है। गाने में रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी को आकर्षक अंदाज में पेश किया गया है। वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी लक्की विश्वकर्मा ने की है। वहीं, राजन वर्मा ने डीओपी के तौर पर सिनेमैटोग्राफी संभाली है। प्रोडक्शन से जुड़े काम में आकाश विश्वकर्मा, असिस्टेंट शिवा, मेकअप राहुल, एडिटिंग रविश (LL Video Lab) और डीआई रोहित सिंह की भूमिका रही है। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

मधुर संगीत और केमिस्ट्री बनी खासियत

गाने की खासियत इसकी मधुर आवाज, आकर्षक संगीत, शानदार विजुअल्स और रितेश पांडेय-आस्था सिंह की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को बताया जा रहा है। रिलीज के बाद गाने को लेकर सोशल मीडिया और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के बीच भी चर्चा देखने को मिल रही है। भोजपुरी दर्शकों के लिए ‘साड़ी के पलट राजा’ मनोरंजन और संगीत का नया डोज लेकर आया है।