पटना, 24 सितंबर। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने अब सभी आठ सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इनमें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। अनुज सिंह का नाम पहले से ही इसलिए चर्चा में था क्योंकि मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर उनका समर्थन किया था।