नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कांफ्रेस कर के बिहार सरकार के 1 महीने का काम काम पे सवाल किया बढ़ते अपराध और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ये “इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड सीएम” की स्थिति बनाई गई है साथ ही उन्होंने सम्राट चौधरी के पास गृह मंत्रालय का भी सवाल उठाया बोला की अपराधी लगातार बेटियों और महिलाओं पर कहर बनकर टूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम बिहारी लगातार असुरक्षा और चिंता में जी रहा है।उन्होंने दावा किया कि राज्य में लगभग हर दिन गंभीर आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, जिनमें गैंगरेप जैसी वारदातें भी शामिल हैं। तेजस्वी ने कहा कि सरकार को बने हुए लंबा समय हो गया है, लेकिन अब तक कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने उनके मंत्रियों पे भी आरोप लगते बोला की उनके कई मंत्री के ऊपर अरपराधिक मामले दर्ज हैं।

[@portabletext/react] Unknown block type "image", specify a component for it in the `components.types` prop

तेजस्वी ने मीडिया के सामने कई घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि बीते कुछ दिनों में दरभंगा, सहरसा,जमुई, पटना और अन्य जिलों में लगातार गंभीर अपराध हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल कुछ घटनाएं हैं,उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर का सिस्टम पूरी तरह डिसऑर्डर हो चुका है और सरकार अपराध रोकने में विफल रही है।

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं की स्थिति चिंताजनक है और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल रही है साथ ही साथ हर दिन मर्डर और लूट पट की घटना हो रहा है,और जमीनी स्तर पर स्थिति खराब होती जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार रील बनाने में व्यस्त है।