पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गोपाल कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।
पटना समेत जमुई के चार ठिकानों पर चल रही इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा होने की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, गोपाल कुमार पर लगभग 2 करोड़ 61 लाख रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
EOU की टीम ने पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित ज्योतिपुरम जगत विला अपार्टमेंट में स्थित आवास पर भी छापा मारा, जहां से करीब 40 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और भारी मात्रा में ज्वेलरी बरामद की गई है।
मौके पर इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई। फिलहाल EOU की टीम दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच में जुटी हुई है।




