राजधानी पटना में सोमवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर इलाके का है, जहां शिक्षक लूटकांड में शामिल अपराधियों की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भाग रहे एक अपराधी के पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 13 मई को भागवत में एक शिक्षक से लूटपाट हुई थी। घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने शिक्षक को गोली मार दी थी। घायल शिक्षक का इलाज फिलहाल एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले की जांच के दौरान पटना पुलिस को अहम लीड मिली थी, जिसके आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में छापेमारी की गई।
ऑपरेशन लंगड़ा के तहत भागवत नगर शिक्षक लूट कांड के आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया है। पुलिस ने लूट कांड के आरोपी को गोली मारी है जबकि एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही अपराधी ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पटना पुलिस की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो अपराधी संदीप उर्फ बादल को लग गई। घायल अपराधी को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
मौके पर मौजूद पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि पछले दिनों पटना में छिनतई की घटना हुई थी। छिनतई के दौरान अपराधी द्वारा गोली चला दी गई थी, जिसमें वह व्यक्ति घायल हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस टीम को अपराधी के बारे में इनपुट मिला। पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी की। इस दौरान अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कंट्रोल्ड फायरिंग की जिसमें गोली अपराधी के पैर में जा लगी। घायल अपराधी को इलाज के लिए भेज दिया गया है और वारदात में शामिल दूसरे शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक को बरामद किया गया है। अपराधी का फहले से भी कई आपराधिक मामले में जेल जा चूका है!




