IRCTC ; ट्रेन में सफर के दौरान ऑनलाइन खाना मंगाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी ने अहम सलाह जारी की है। रेलवे ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि वे केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म के जरिए ही भोजन ऑर्डर करें। अनधिकृत माध्यमों का इस्तेमाल करने पर उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे के अनुसार, हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें यात्रियों ने गैर-अधिकृत वेबसाइटों या ऐप के जरिए खाना ऑर्डर किया। इसके बाद उन्हें समय पर भोजन नहीं मिला, खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें आईं या फिर भुगतान से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रेलवे का कहना है कि कुछ प्लेटफॉर्म खुद को रेलवे की सेवा से जुड़ा बताकर यात्रियों को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं। ऐसे मामलों में यात्रियों की व्यक्तिगत जानकारी और ऑनलाइन भुगतान से जुड़ा डेटा भी जोखिम में पड़ सकता है।
यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए आईआरसीटीसी ने ऐसे प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे ट्रेन में भोजन बुक करने के लिए सिर्फ अधिकृत माध्यमों का ही इस्तेमाल करें।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अधिकृत प्लेटफॉर्म से ऑर्डर करने पर भोजन की गुणवत्ता, समय पर डिलीवरी और भुगतान सुरक्षा को लेकर बेहतर व्यवस्था रहती है। वहीं किसी प्रकार की शिकायत होने पर उसका समाधान भी आसानी से किया जा सकता है।
रेलवे की इस सलाह का मकसद यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है। ऐसे में यदि आप ट्रेन में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं, तो पहले यह जरूर जांच लें कि जिस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं, वह अधिकृत है या नहीं।
Business
IRCTC की चेतावनी: गलत प्लेटफॉर्म से खाना मंगाया तो हो सकता है नुकसान ;रेलवे की चेतावनी को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
IRCTC ने ट्रेन यात्रियों को अनधिकृत फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स से सावधान रहने की सलाह दी है। रेलवे का कहना है कि केवल अधिकृत माध्यमों से ही खाना ऑर्डर करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Related Stories

Business
अब Mini Bank बनेंगे ATM, ग्राहकों को 24x7 मिलेंगी कई नई बैंकिंग सुविधाएं

Business
E20 से पीछे हटना क्यों नहीं चाहती सरकार? हजारों करोड़ के निवेश पर मंडरा रहा खतरा

Business
Mutual Fund SIP: 83% तक का रिटर्न! विदेशी बाजारों की तेजी से चमकी भारतीय निवेशकों की किस्मत

Business