नई दिल्ली, 5 अगस्त 2026।
12 अगस्त 2026 को दुनिया एक दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) देखने जा रही है। इस खगोलीय घटना के दौरान कुछ देशों में दिन के समय कुछ मिनटों के लिए अंधेरा छा जाएगा। वैज्ञानिकों के अनुसार, जब चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेता है, तब पूर्ण सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है।
हालांकि, भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा।
किन देशों में दिखाई देगा ग्रहण ?
12 अगस्त का पूर्ण सूर्य ग्रहण इन क्षेत्रों में देखा जा सकेगा—
उत्तरी रूस, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, पुर्तगाल के उत्तर-पूर्वी हिस्से
इन क्षेत्रों में कुछ समय के लिए दिन में अंधेरे जैसा माहौल बन जाएगा।
कितनी देर रहेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण ?
स्पेन में पूर्ण सूर्य ग्रहण लगभग 2 मिनट से कम समय तक दिखाई देगा। उदाहरण के तौर पर बुर्गोस शहर में यह करीब एक मिनट 48 सेकंड तक रहेगा। वहीं आंशिक ग्रहण की अवधि लगभग 1 घंटा 45 मिनट बताई गई है।
भारत में दिखेगा या नहीं ?
नहीं। उपलब्ध खगोलीय जानकारी के अनुसार 12 अगस्त 2026 का यह पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं माना जाएगा।
ग्रहण के दौरान रखें ये सावधानियां
सूर्य ग्रहण को खुली आंखों से कभी न देखें।
केवल प्रमाणित सोलर व्यूइंग ग्लास या विशेष सोलर फिल्टर का इस्तेमाल करें।
कैमरा, दूरबीन या टेलीस्कोप से बिना सोलर फिल्टर के सूर्य को देखना आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
पूर्ण सूर्य ग्रहण कैसे बनता है ?
पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आकर सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है। इस दौरान सूर्य का बाहरी वातावरण,जिसे कोरोना कहा जाता है, दिखाई देने लगता है। यह खगोलीय घटना वैज्ञानिकों और खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास मानी जाती है।




