नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2026 : पूर्व डिप्टी पीएम और भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। इस बीच भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें छाती में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने आडवाणी की हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन में बताया कि आडवाणी अभी ICU में हैं और न्यूरोलॉजी के डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं। उनकी हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं।
अपोलो अस्पताल में लालकृष्ण आडवाणी
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शनिवार सुबह नई दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचकर भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर उनका हेल्थ अपडेट लिया। 16 अक्टूबर को लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद शुक्रवार देर शाम अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 98 वर्षीय आडवाणी को शाम 7:30 बजे अस्पताल लाया गया था।
सीने में संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती
रिपोर्ट के मुताबिक, लालकृष्ण आडवाणी को 16 अक्टूबर को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल हैं आडवाणी
लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख संस्थापक नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने पार्टी के विस्तार और राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की भूमिका मजबूत करने में अहम योगदान दिया है। आडवाणी तीन बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उन्होंने 1986 से 1990, 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक पार्टी की कमान संभाली। वे भारत के उप प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं।




