पटना, 27 सितंबर। बिहार और गुजरात के बीच रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे ने बरौनी और गुजरात के भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दी है। यह ट्रेन करीब 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कई प्रमुख शहरों को जोड़ेगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी।