पटना | 2 जुलाई 2026
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के वेतन सत्यापन कोषांग (Salary Verification Cell) में तैनात अवर सचिव अमोद मिश्रा को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित इन्क्लेव मोड़ के पास की गई।
क्या है पूरा मामला?
नालंदा जिले के बिहारशरीफ के नई सराय निवासी उमा शंकर उमरेबी ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनके बकाया एरियर (Arrear) के भुगतान के बदले अवर सचिव अमोद मिश्रा 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे।
जांच के बाद बिछाया गया जाल
शिकायत मिलने के बाद SVU ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक (DSP) श्याम बाबू प्रसाद के नेतृत्व में विशेष ट्रैप टीम गठित की गई।
रंगे हाथ गिरफ्तार
पूर्व योजना के तहत शिकायतकर्ता जैसे ही 20 हजार रुपये लेकर आरोपी अधिकारी के पास पहुंचे और अमोद मिश्रा ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, उसी समय SVU की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उन्हें पटना के विशेष निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा।
2026 में विजिलेंस की कार्रवाई
2026 में अब तक 79 FIR दर्ज
74वां ट्रैप केस सफल
74 आरोपी रिश्वत लेते गिरफ्तार
28,05,300 रुपये रिश्वत राशि बरामद
2025 का रिकॉर्ड
101 ट्रैप केस दर्ज
37,80,300 रुपये रिश्वत राशि बरामद
विजिलेंस की अपील
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत तुरंत करें।
शिकायत के माध्यम:
कार्यालय: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, 6 सर्कुलर रोड, पटना
मोबाइल: 7765953261
व्हाट्सएप: 9473494167
ईमेल: spvig-bih@nic.in
SVU ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Crime
बिहार शिक्षा विभाग के अवर सचिव 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, पटना में SVU की बड़ी कार्रवाई
पटना में SVU ने शिक्षा विभाग के अवर सचिव अमोद मिश्रा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई शिकायत के सत्यापन के बाद विशेष ट्रैप टीम ने की।




