बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पहुंचकर बंद कमरे में बैठक की। और जब बाहर आये तो बोले कि शाम को आकर बताईए कि क्या क्या काम हो रहा है l
पटना: बिहार की राजनीति आज का दिन खास माना जा रहा है आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री,जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार अचानक बिहार के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ जेडीयू के नेता विजय चौधरी के आवास पहुँच गए। सुबह-सुबह इस मुलाकात ने राजनीति गलियारों में चर्चाओं का हलचल मचा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार और विजय चौधरी के बीच लगभग आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। इस दौरान दोनों के बीच राजनीति और संगठन के साथ साथ सरकार के कामों लेकर चर्चा होने की बात कही जा रही है। वैसे इसकी आधिकारिक तौर पर इस मुलाकात की कोई एजेंडा सामने नहीं आई है, इस में खास बात तो हुआ कि जब नीतीश कुमार अपने गाड़ी में बैठ गए तो उन्होंने विजय चौधरी से कहा कि शाम आइये और एक-एक चीज बताइए कि क्या हों रहा है और क्या नहीं। अच्छे से काम करिए। नीतीश कुमार के इस अंदाज को लेकर राजनीतिक कई मतलब निकला जा रहा है । ऐसे में विजय चौधरी से हुई इस विशेष मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है साथ पार्टी और सरकार दोनों में उनकी भूमिका काफी अहम मानी जा रही है
नीतीश कुमार की बात सुनते ही विजय चौधरी ने तुंरत जवाब दिया, "जी ठीक है, शाम में आता हूं।" उसके बाद नीतीश कुमार तुरंत वहां से अपने काफिले के साथ रवाना हो गए।
Bihar
नीतीश कुमार की इस मुलाकात से राजनीति गलियारों हलचल
बिहार की राजनीति में हलचल तब हुआ जब सुबह-सुबह नीतीश कुमार बिहार के उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंच गए

Related Stories

Bihar
नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई: जहानाबाद के वीर सपूत फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार पंचतत्व में विलीन

Bihar
बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को मिली वैश्विक पहचान: तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग

Bihar
खरीफ महाभियान 2026 की शुरुआत: मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Bihar