जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड स्थित बनवरिया गांव ने रविवार को अपने वीर सपूत, भारतीय वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम Kumar को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। असम के जोरहाट एयरबेस में एएन-32 विमान दुर्घटना में शहीद हुए शुभम कुमार का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। सुबह जोरहाट से रवाना हुआ पार्थिव शरीर बिहटा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सैन्य सम्मान के साथ सड़क मार्ग से जहानाबाद लाया गया। रास्ते में अरवल मोड़, सुकियावां समेत कई स्थानों पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने वीर सपूत को नमन किया।

[@portabletext/react] Unknown block type "image", specify a component for it in the `components.types` prop

बनवरिया गांव स्थित उच्च विद्यालय परिसर में भारतीय वायुसेना और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शहीद को अंतिम सलामी दी गई। अंतिम दर्शन के लिए गांव ही नहीं, बल्कि पूरे जिले से हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। "भारत माता की जय" और "शहीद शुभम अमर रहें" के नारों के बीच हर आंख नम दिखाई दी। इस दौरान मगध रेंज के आईजी, जहानाबाद के डीएम और एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

[@portabletext/react] Unknown block type "image", specify a component for it in the `components.types` prop

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व सांसद अरुण कुमार, विधायक ऋतुराज और राहुल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। गौरतलब है कि जोरहाट एयरबेस में हुए विमान हादसे में फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार सहित पांच वायुसेना कर्मियों की जान चली गई थी। उनकी शहादत ने पूरे जहानाबाद को शोक में डुबो दिया है, वहीं लोगों के मन में अपने वीर सपूत पर गर्व की भावना भी साफ दिखाई दी।