बिहार विधानसभा की कार्यवाही को लेकर एनडीए गठबंधन ने एक और बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है। विधानसभा में पार्टी की रणनीति को और मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्य सचेतक और सचेतकों की नई टीम का गठन कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में नई टीम की घोषणा की गई है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध भी किया गया है।
नई सूची के अनुसार दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया को विधानसभा का मुख्य सचेतक बनाया गया है। पार्टी संगठन और सदन में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही आपको बता दे कि संजीव चौरसिया गंगा प्रसाद के बेटे है जो सिक्किम और मेघालय के राजपाल भी रह चुके है और साथ ही बीजेपी के फाउंडर मेंबर भी थे बिहार में बीजेपी पार्टी को एक नई दिशा और सत्ता में लाने का अहम योगदान रहा है साथ ही संजीव चौरसिया का नाम सीएम रेस में भी थे
वही उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह ये JDU से बरौनी विधानसभा से विधायक है, वही गायत्री देवी, राजू तिवारी, रामविलास कामत, किशन कुमार ऋषि,अरुण माझी और रत्नेश कुमार सदा सचेतक की जिम्मेदारी मिली है!




