लखनऊ, 22 सितंबर 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा है कि अगले छह महीनों में प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के साथ हर सप्ताह बड़े भर्ती कार्यक्रम आयोजित करने की बात भी कही गई है। मंगलवार यानी 22 सितंबर को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत् ने 3,567 प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं (पीजीटी) और सहायक अध्यापकों (टीजीटी) को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह नियुक्तियां राज्य सरकार से सहायता प्राप्त निजी माध्यमिक विद्यालयों में की गई हैं।