आगरा, 18 सितंबर। उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के पास स्थित ताज रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ताजगंज इलाके में जलमा संस्थान के पास स्थित रिजॉर्ट प्रबंधन को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि परिसर में बम रखा गया है और अगले आठ दिनों के भीतर कभी भी विस्फोट हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।