मेरठ, 18 सितंबर। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के बहुप्रतीक्षित एयर शो से पहले शुक्रवार को मेरठ में ट्रायल उड़ान कराई गई। विमानों ने आसमान में फॉर्मेशन बनाकर रिहर्सल की और अधिकारियों ने उड़ान मार्ग, सुरक्षा इंतजाम और तकनीकी तैयारियों का जायजा लिया। मेरठ में पहली बार होने वाले इस एयर शो का मुख्य आयोजन 19 और 20 सितंबर को होगा।