ग्रेटर नोएडा, 25 सितंबर। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित धूम मानिकपुर में शुक्रवार तड़के एक पेंट-केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग करीब रात 2 बजे लगी और कुछ ही देर में पूरे परिसर में फैल गई। फैक्ट्री में खड़े कई वाहन भी आग की चपेट में आकर जल गए। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत की बात रही कि फैक्ट्री में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और हादसे में किसी की जान नहीं गई।