बलिया, 25 सितंबर। उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर सियासी बहस एक बार फिर तेज हो गई है। प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने हाल में उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की बात कही थी। इसके बाद बलिया के बैरिया से समाजवादी पार्टी के विधायक ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी है। अंचल मौजूदा विधानसभा में बैरिया सीट से सपा के सदस्य हैं।