हाथरस, 18 सितंबर। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र में जन्मदिन के दिन ही एक 12 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। गणेश कॉलोनी निवासी वरुण चौधरी अपने दोस्त के साथ स्कूटी से केक और जन्मदिन की सजावट का सामान लेने गया था। लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप/लोडर टेंपो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिवार में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं।