लखनऊ, 24 सितंबर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में बुधवार रात 60 वर्षीय महिला का शव गांव के बाहर खाली प्लॉट की झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला के परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है।