लखनऊ, 24 सितंबर। उत्तर प्रदेश में गरीब परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बड़ी राशि जारी की गई है। योजना के तहत 1,16,667 पात्र परिवारों के लिए दूसरी किस्त के रूप में 816.6690 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। यह राशि प्रदेश के सभी 75 जिलों के लाभार्थियों के लिए जारी की गई है।
गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत, 1.16 लाख लोगों को पक्के घर की दूसरी किस्त जारी
मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत उत्तर प्रदेश के 1,16,667 पात्र परिवारों के लिए 816.6690 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की गई है। राशि से लाभार्थी अपने पक्के घर का निर्माण आगे बढ़ा सकेंगे।




