अलीगढ़, 19 सितंबर 2026 : उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की शादी नवंबर के अंतिम सप्ताह में दिल्ली में प्रस्तावित है। खास बात यह है कि उनके छोटे भाई सौरभ सिंह वर्मा की शादी भी उसी दौरान और उसी मंडप में होने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों भाइयों की सगाई भी एक ही दिन आयोजित की जाएगी। परिवार में शादी को लेकर तैयारियां शुरू होने की बात कही जा रही है। हालांकि, होने वाली दुल्हनों के नाम और विवाह से जुड़ी अन्य निजी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।