बलिया, 17 सितंबर। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सराय भारती (मुस्तफाबाद) गांव में गुरुवार सुबह मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, 65 वर्षीय मानती गुप्ता और उनकी करीब 22 वर्षीय दिव्यांग बेटी गौरी मृत पाई गईं। दोनों के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे भारी वस्तु से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड, FSL और SWAT-सर्विलांस टीम को जांच में लगाया है।