चतरा/वाराणसी, 20 सितंबर। उत्तर प्रदेश ATS ने रविवार तड़के वाराणसी के रामनगर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TSPC/TPC) के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक उस पर कुल घोषित था, जिसमें झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और NIA की ओर से 5 लाख रुपये शामिल थे।