बिहार में फैल रहा सूखे नशे का जाल, रोकथाम में प्रशासन भी नाकाम; युवाओं में तेजी से बढ़ रही लत•पटना में प्रबुद्ध सम्मेलन, शिवराज सिंह चौहान बोले—मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर •रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल•India Marks First Anniversary of Pahalgam Terror Attack; PM Modi Vows 'We Will Never Bow to Terror'•बिहार में फैल रहा सूखे नशे का जाल, रोकथाम में प्रशासन भी नाकाम; युवाओं में तेजी से बढ़ रही लत•पटना में प्रबुद्ध सम्मेलन, शिवराज सिंह चौहान बोले—मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर •रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल•India Marks First Anniversary of Pahalgam Terror Attack; PM Modi Vows 'We Will Never Bow to Terror'•
15 मौतों के बाद भी नहीं थमी बारिश, 117 मकान क्षतिग्रस्त; 63 जिलों में असर | Diarch News
15 मौतों के बाद भी नहीं थमी बारिश, 117 मकान क्षतिग्रस्त; 63 जिलों में असर
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं से बीते 48 घंटों में 15 लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। 117 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और 63 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
Sapna Kashyap
0 व्यू
Share
लखनऊ, 27 सितंबर। सितंबर के आखिरी दिनों में उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं ने कई जिलों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते करीब 48 घंटों में बारिश से जुड़े अलग-अलग हादसों में 15 लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, होने की रिपोर्ट है। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से यातायात और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
117 मकानों के क्षतिग्रस्त
63 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
राहत आयुक्त कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के 63 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। 24 घंटे की अवधि में राज्य में सामान्य से करीब 19 गुना अधिक बारिश दर्ज होने की जानकारी दी गई है। फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, कन्नौज, कानपुर देहात और हरदोई समेत कई जिलों में बारिश सामान्य से कई गुना अधिक रही।
लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा मौतें
बारिश और इससे जुड़े हादसों में लखीमपुर खीरी में चार लोगों की मौत की सूचना है। अयोध्या में दो लोगों की जान गई है। इसके अलावा अमेठी, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई और कानपुर नगर में एक-एक मौत की जानकारी सामने आई है।
117 मकानों को नुकसान
लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण ग्रामीण इलाकों में मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 117 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। कन्नौज में 20 कच्चे मकानों के नुकसान की जानकारी है। कई स्थानों पर दीवारें और कमजोर ढांचे गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
फसलों और सड़कों पर भी असर
जलभराव और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। कई सड़कों पर पानी भरने से आवाजाही प्रभावित हुई है। उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव की स्थिति बनी। लखनऊ में 24 घंटे में 125.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
27 सितंबर तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 27 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। कुछ जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किए गए हैं। प्रशासन को संवेदनशील इलाकों में राहत-बचाव टीमों को तैयार रखने और नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।