पटना, 15 सितंबर। रातभर हमारा चेहरा, बाल और त्वचा तकिए के संपर्क में रहते हैं। इस दौरान पसीना, त्वचा का तेल, धूल और बालों में लगाए गए प्रोडक्ट्स तकिए के कवर पर जमा होते रहते हैं। लंबे समय तक एक ही कवर इस्तेमाल करने पर गंदगी और धूल के कण बढ़ सकते हैं। इसलिए चादर की तरह तकिए के कवर की सफाई पर भी ध्यान देना जरूरी है।