रांची, 20 सितंबर। सामाजिक न्याय, मानवाधिकार और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय प्रवीण कच्छप को ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नई जिम्मेदारी के साथ प्रवीण कच्छप संगठन की गतिविधियों को देश के अलग-अलग राज्यों तक पहुंचाने और जनहित से जुड़े मुद्दों को व्यापक मंच देने की दिशा में काम करेंगे।