हजारीबाग, 24 सितंबर। हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में घर से लैपटॉप और दो मोबाइल फोन चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद करते हुए 22 वर्षीय आरोपी अली राजा उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से HP का लैपटॉप, INFINIX और OPPO के स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं।