रांची, 21 सितंबर 2026 : Coal India की अनुषंगी कंपनियों के हजारों आवासों पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 64,511 आवास बाहरी लोगों के कब्जे में हैं। इसके अलावा करीब 19,585 आवास सेवानिवृत्त या कंपनी से अलग हो चुके कर्मचारियों के कब्जे में बताए गए हैं। अब प्रबंधन ने ऐसे आवासों की पहचान, डिजिटल डेटाबेस और खाली कराने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Coal India की सभी अनुषंगी कंपनियों के पास करीब 2.50 लाख आवास हैं। इनमें रहने योग्य और मानक आवासों के साथ बड़ी संख्या में जर्जर या अन्य श्रेणी के क्वार्टर भी शामिल हैं। प्रबंधन अब आवासों की स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है।