झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत बड़ी खबर है। करीब नौ साल के लंबे इंतजार के बाद झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) का आयोजन एक नवंबर 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अभ्यर्थी 15 अक्टूबर से झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड भी कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी के परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि, समय और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश की जानकारी दी जाएगी। इससे अभ्यर्थी को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।