नई दिल्ली, 7 सितंबर। गणेश चतुर्थी के मौके पर घर में गणपति बप्पा की स्थापना को लेकर उत्साह बढ़ जाता है। लोग सुंदर मूर्तियां खरीदकर पूजा की तैयारी करते हैं, लेकिन अब त्योहार मनाने के साथ पर्यावरण का ध्यान रखने पर भी जोर दिया जा रहा है। ऐसे में मिट्टी, शाडू मिट्टी, कागज और बीजों से बनी गणेश मूर्तियां बेहतर विकल्प हो सकती हैं।