नई दिल्ली, 23 सितंबर 2026 : भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार यानी 23 सितंबर को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी व सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी। पार्टी की ओर से जारी सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। नई सूची के मुताबिक संजय भाटिया को राजस्थान जबकि बिप्लब कुमार देब को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़, राम माधव को तमिलनाडु व उत्तराखंड, हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक, सतीश पूनिया को पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर और सुनील बंसल को तेलंगाना व पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।