नई दिल्ली, 31 जुलाई 2026 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और लंबे समय तक राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल बायो में किया गया बदलाव है। बायो से BJP का नाम हटाए जाने के बाद उनके पार्टी छोड़ने और इस्तीफा देने की अटकलें काफी तेज हो गई हैं। हालांकि, अब तक न तो शहजाद पूनावाला और न ही बीजेपी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। इसके साथ ही कोई बयान भी सामने नहीं आया है।
BJP छोड़ने की अटकलों के बीच शहजाद पूनावाला का बड़ा कदम, X बायो से हटाया पार्टी का नाम
बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने X प्रोफाइल से पार्टी का नाम हटाया है। इसके बाद उनके बीजेपी छोड़ने की चर्चाएं तेज हैं, हालांकि अभी तक किसी आधिकारिक इस्तीफे की पुष्टि नहीं हुई है।




